Tuesday, December 15, 2020

गीत

 

         

आएंगे प्रभु जग के पालनहार करेंगे सबका उद्धार।

जग रचिया, बंसी बजैया, तुम्हीं मेरे करतार।

आएंगे  प्रभु ............... 


हर युग में लेंगे मेरे प्रभु अवतार 

निज दास को भवसागर से पार दुःख दूर भगाने, गले लगाने को, 

आएंगे प्रभु जग के पालनहार' 

करेंगे सबका उद्धार।

आंएगे प्रभु ............. 


 भोग रस में डूबा सारा संसार

तुम ही पतवार तुम ही खेवनहार 

मीरा की लाज बचाने को 

जहर को अमृत बनाने को

आंएगे प्रभु जग के पालनहार

करेंगे सबका उद्धार ।

आंएगे प्रभु .......... 


 मोह माया जग है मिथ्य निस्सार 

तू  सहारा तू  जीवन का  आधार

 ब्रज में रास रचाने को,

 प्रभु खुशियां बरसाने को,

आएंगे प्रभु जग के पालनहार 

 करेंगे सबका उद्धार ।

आएंगे प्रभु............


शीला सिंह 

बिलासपुर हिमाचल प्रदेश 🙏

         

आएंगे प्रभु जग के पालनहार करेंगे सबका उद्धार।

जग रचिया, बंसी बजैया, तुम्हीं मेरे करतार।

आएंगे  प्रभु ............... 


हर युग में लेंगे मेरे प्रभु अवतार 

निज दास को भवसागर से पार दुःख दूर भगाने, गले लगाने को, 

आएंगे प्रभु जग के पालनहार' 

करेंगे सबका उद्धार।

आंएगे प्रभु ............. 


 भोग रस में डूबा सारा संसार

तुम ही पतवार तुम ही खेवनहार 

मीरा की लाज बचाने को 

जहर को अमृत बनाने को

आंएगे प्रभु जग के पालनहार

करेंगे सबका उद्धार ।

आंएगे प्रभु .......... 


 मोह माया जग है मिथ्य निस्सार 

तू  सहारा तू  जीवन का  आधार

 ब्रज में रास रचाने को,

 प्रभु खुशियां बरसाने को,

आएंगे प्रभु जग के पालनहार 

 करेंगे सबका उद्धार ।

आएंगे प्रभु............


शीला सिंह 

बिलासपुर हिमाचल प्रदेश 🙏

No comments:

Post a Comment

मैं पढ़ने जाऊ़ंगी

 'बाल कविता'  ------------------ मां मैं भी पढ़ने पाठशाला जाऊंगी ज्ञान पा मैं पढ़ी-लिखी कहलाउंगी घर का सारा काम भी  मैं  करूंगी अच्छ...