Monday, December 7, 2020

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर नमन

 


सादगी प्रवीणता से भरा जीवन जिनका था ,

मन उच्च महान विचारों का जो   खजाना था ।


बिहार के सिवान में जिनका जन्म हुआ था

मां कमलेश्वरी पिता महादेव सहाय नाम था। 


3दिसम्बर. वह अति पावन दिवस था 

मेरे देश में महान विद्वान प्रकट हुआ था  


छपरा पटना से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की, 

कलकता से कानून में मास्टर डिग्री ली।


गुरु गोपाल कृष्ण गोखले से था जीवन प्रभावित,

आत्मकथा में हर एक घटना है लिखित।



 पांच भाषाओं में ज्ञान अच्छी पकड़ थी ,

हिंदी अंग्रेजी उर्दू फारसी और बांग्ला भी। 


दासता नहीं स्वीकार आजादी की अलख जगाई,

भारत 'छोड़ो आंदोलन' 'नमक सत्याग्रह जेल पाई।



प्रयास हुए सफल भारत स्वतंत्र हुआ,

देश के लाल के मन का सपना साकार हुआ।


गांधी के करीबी बने देश का उद्धार किया,

संविधान सभा का भी तो नेतृत्व किया ।



प्रथम राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त किया,

दीर्घावधि अपनी योग्यता का परिचय दिया।


राष्ट्रहितैषी देश का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया,

भारत रत्न से जिन्हे सम्मानित किया। 



जिनके जीवन को आदर्श देश का युवा मानता है,

 उनकी जयंती पर हर भारतवासी नमन करता है।


शीला सिंह

 बिलासपुर हिमाचल प्रदेश 🙏

No comments:

Post a Comment

मैं पढ़ने जाऊ़ंगी

 'बाल कविता'  ------------------ मां मैं भी पढ़ने पाठशाला जाऊंगी ज्ञान पा मैं पढ़ी-लिखी कहलाउंगी घर का सारा काम भी  मैं  करूंगी अच्छ...