-------------------------------
यह दिवस उन शहीदों को समर्पित
हंसते-हंसते जान कर गये अर्पित
झंडा सम्मान सैनिकों का दर्शाता
स्वाभिमान सैनिकों का समाता
एकजुटता का प्रतीक है ये झंडा
राष्ट्र अखंडता का चिह्न है येझंडा
सीमा पर इसको फहराया गया
उग्रवाद आतंकवाद मिटाया गया
शत्रु के कु चक्कर को ये तोड़ता है
निराश टूटे जन मन को जोड़ता है
जांवाज सैनिक की कहानी सुनाए
हर एक में राष्ट्रभक्ति प्रेम जगाए
आओ सब मिल ये दिवस मनाएं
झंडे का रखें मान,शान बढ़ाएं।
शीला सिंह
बिलासपुर हिमाचल प्रदेश 🙏
No comments:
Post a Comment