उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर सभी को मेरी ओर से बधाई व उत्तराखंड धरा को शत शत प्रणाम ।🙏🙏
नौ नवंबर इतिहास में स्वर्णिम दिवस आया है
उत्तराखंड स्थापना दिवस जो पाया है ।
करें इस धरा को नमन पवित्र धरा को नमन ।
सुंदर मन मोहिनी यह पावन धरती है।
अल्मोड़ा का सौंदर्य नैनादेवी छटा
निराली है।
बागेश्वर की महिमा कितनी प्यारी और अपार है।
चूमते आकाश बांस बुरांसअनोखा विस्तार है।
बद्रीनाथ का धाम चमोली को देता शोभा है।
गोपेश्वर और हेमकुंड भी सुंदरता बरसाता है।
अद्भुत सौंदर्य से गूंधी फूलों की घाटी है
तप कुंड विष्णुप्रयाग पंच प्रयाग
दिव्य माटी है।
लीची के बागों से सजी मसूरी रानी है।
देहरादून इसकी गौरवमयी राज धानी है।
अंग्रेजों की सत्ता देखो यहां कई निशानी है।
अति पवित्र और पावन तीर्थ ये हरिद्वार है।
शिव कीजटा से बहती गंगा की धार है।
पंचेश्वर देवीधुरा और सिखों का गुरुद्वारा
नागनाथ का मंदिर सुंदर बड़ा नजारा है।
झीलों संग सजा हुआ प्यारा नैनीताल है।
चाइना पीक देखो यहां चोटी तो बेमिसाल है।
सौंदर्य विखेरे अति सुंदर तल्ली मल्ली ताल है।
पौड़ी जिला तो उत्तराखंड की जान है।
नागर्जा का मंदिर जालपा मां विराजमान है।
बिंसर महादेव तारा कुंड भी तो इसका प्राण है।
उल्कादेवी मंदिर पिथौरागढ़ सीमा का प्रहरी है।
रायगुफा अनोखी छटा भटकोट हनुमानगढ़ी है।
अलकनंदा मंदाकिनी और संगम रुद्रप्रयाग है।
अगस्त्यमुनि गुप्तकाशी कालीमठ मद्महेश्वर तुंगनाथ है।
सुरकंडा चंद्रबदनी कुंजापुरी होती जयकार है।
गब्बर सिंह चंद्र सिंह माधो सिंह वीरों की धरती है।
श्री देव सुमन टिहरी जिला में पीर पलती है।
चैती मंदिर गिरी सरोवर नानक माता धाम है ।
इतिहास के पन्नों में इस सुंदर धरती का नाम है।
नमन करूं शीश झुकाऊं पावन धरा को आज मैं,
जितना हो वर्णन कम है अनुपम दिव्य धाम ये।।
शीला सिंह
बिलासपुर हिमाचल प्रदेश 🙏
No comments:
Post a Comment