Saturday, October 10, 2020

क्रोध एक विकृति

 गुस्सा अथवा क्रोध मानव के लिए हानिकारक है ।यह किसी भी व्यक्ति की कायरता को दर्शाता है  और धैर्य हीनता का सूचक है। 


परिस्थितियों से सामना न कर पाना , उनके अनुरूप स्वयं को न ढाल पाना, सहनशीलता और धैर्य की कमी का होना, सनकीपन, हीन भावना  जैसे बुरे भाव मनुष्य में  क्रोधी प्रवृत्तियां पैदा करते हैं ।


 क्रोध का आवरण मनुष्य की तार्किक मानसिक दशा को भ्रष्ट कर देता है ।  व्यक्ति सही गलत का निर्णय नहीं ले पाता । वह अवसाद का शिकार हो जाता है अपना शत्रु स्वयं बन जाता है अपनी ही जीवन लीला समाप्त करने के मौके ढूंढता है  आैर अंतत: इस परिणाम तक पहुंच भी जाता है ।


 यह सब क्रोध और निराशा का मिश्रण ही है । क्रोध अथवा गुस्सा भले ही कुछ पल का होता है मगर उसके परिणाम भयानक ही होते हैं । व्यक्ति आत्महत्या करने जैसे दुखद कदम भी तभी उठाता है जब वह एकाकी  अर्थात अकेला जीवन यापन कर रहा हो, परिवार से वंचित हो, समाज से बहिष्कृत हो  , तिरस्कृत हो, अवसाद में घिरा हुआ हो ,हर तरफ निराशा ही निराशा हो और  मन मस्तिष्क में क्रोध का वास हो जाए ।


 वह क्षणिक क्रोधित पल व्यक्ति के लिए अत्यंत घातक होता है , जब वह स्वंय को ही खत्म कर लेता है । आज वर्तमान परिस्थितियां ऐसी बन चुकी है कि मनुष्य क्रोध, निराशा और अवसाद में घिरा हुआ है और आत्महत्या जैसे कदम उठा रहा है । 


अतः आज जरूरत है श्रेष्ठ जीवन सिद्धांतों  की ,उच्च जीवन शास्त्र नियमों को अपनाने की , शुद्ध आचरण अपनाने की, पारिवारिक संयुक्तता  के महत्व को जानने की  तथा मानव मात्र के हृदय में  प्रेम , स्नेह की ज्योति जगाने की।


शीला सिंह 

बिलासपुर,

 हिमाचल प्रदेश ।🙏

1 comment:

  1. बहुत अच्छा विश्लेषण, बधाई की पात्र

    ReplyDelete

मैं पढ़ने जाऊ़ंगी

 'बाल कविता'  ------------------ मां मैं भी पढ़ने पाठशाला जाऊंगी ज्ञान पा मैं पढ़ी-लिखी कहलाउंगी घर का सारा काम भी  मैं  करूंगी अच्छ...