Monday, March 8, 2021

हिमाचल पूर्ण राजस्व दिवस



आज मेरा हिमाचल पचास वर्ष का हो गया, 


सुदृढ़ समृद्ध उन्नत आत्मनिर्भर  हो गया ।


शिक्षा स्वास्थ्य सामाजिक सेवा में अग्रसर हो गया। 


सच्चे अर्थों में चहुंमुखी तरक्की पा गया। 


आज  के दिन शिमला का रिज मैदान गर्वित हुआ था, 


पूर्ण राज्य की घोषणा पाकर हर्षित हुआ था। 


अठारहवां राज्य बनने का सौभाग्य मिला था। 


महिला प्रधान मंत्री इन्दिरा जी ने एलान किया था। 


कड़ाके की ठंड पर लोगों में नवजोश भरा था। 


हिमाचली नाटी पर हिमाचल निर्माता खूब झूमे थे। 


असंख्य भीड़ जमा थी खुशी में सब गाते झूमें थे। 


इधर भाषण उधर भारी वर्फवारी हो रही थी। 


ध्वजारोहण परेड निरीक्षण की तैयारी हो रही थी। 


हर हिमाचली के हृदय में नव स्फूर्ति भर गई थी। 

🙏जय हिमालय 🙏


मेरा प्यारा हिमाचल मेरे मन में रमा है, 

बर्फीली पहाड़ियों के आँचल में बसा है। 

ऊँचे ऊंचे पर्वत, पहाड़ इसकी शोभा है, 

छोटे बड़े मैदान विखेरते सौम्य आभा है। 

ऊंचाई से गिरते झरने मन को बड़ा लुभाते है। 

बलखाति बहती नदियां प्रगति का  संदेश देती है।

No comments:

Post a Comment

मैं पढ़ने जाऊ़ंगी

 'बाल कविता'  ------------------ मां मैं भी पढ़ने पाठशाला जाऊंगी ज्ञान पा मैं पढ़ी-लिखी कहलाउंगी घर का सारा काम भी  मैं  करूंगी अच्छ...