🙏जय माता दी 🙏
शारदीय नवरात्र पर सभी को बहुत-बहुत बधाई 🌹🌹
आए शुभ शारदीय नवरात्र मां की कृपा पाने को ।
नौ दिवस अर्चना, नौ देवी उत्सुक दर्शन पाने को ।
प्रातः मुहूर्त ब्रह्म कर स्नान, संकल्प करूं पूजन को ।
मिट्टी की बेदी बनाऊ ,जोै और गेहूं मिलाऊ बोने को।
धरती बंदना, विधि पूजन फिर कलश स्थापन को।
प्रथम पूज्य मेरे गणपति कथ वैदिक मंत्रों को ।
लाल बिछाऊ आसन ,
रखूं मां की प्रतिमा को ।
कुंकुम ,चावल , पुष्प इत्र पूजन सब विधि विधान को
प्रथम रूप ,पर्वत की बेटी दक्ष कन्या शैलपुत्री को ।
बाएं हाथ कमल का फूल त्रिशूल सजे है दाहिने को।
अर्थ चंद्र माथ सोैहे , देखूं मैं अनुपम सुंदर छटा को नंदी बैलपर सवार चली मां जग का कल्याण करने को
🙏🙏🙏🙏🙏
शीला सिंह
बिलासपुर हिमाचल प्रदेश।
No comments:
Post a Comment