वक्त अर्थात समय अति मूल्यवान है । वक्त का हमारे जीवन में विशेष महत्व है ।
समय और परिस्थिति के अनुकूल वक्त का सदुपयोग हमारे जीवन काे सुखमय बनाता है ।
मेहनत और लगन से वक्त की धारा को मोड़ा जा सकता है । जिन्होंने वक्त की कद्र की उन्हें राजा बनते हुए भी देखा है और जिन्होंने वक्त की बर्बादी की वो रंक भी बने हैं ।
वक्त बड़ा बलवान है । वक्त रहते यदि कोई संभल गया तो उसने अपना जीवन संवार लिया। वक्त कभी रुकता नहीं इसकी दिशा सीधी आगे की ओर बढ़ती है ।
वक्त को भाग्य से भी जोड़ा गया है , जिसने वक्त को समझ लिया , वक्त के अनुरूप चलना सीख लिया ,उसने अपने भाग्य को भी चमका लिया ।
जीवन में वक्त के अनुरूप ढलना, उसका सदुपयोग करना, हमें उन्नति, तरक्की और सफलता तो अवश्य मिलती है लेकिन उसमें अहंकार का समावेश कभी नहीं होना चाहिए।
एक कामयाब व्यक्ति वक्त की महत्ता समझते हुए कल्याणकारी भावना को भी आत्मसात करता है । हमें यह भी मानकर चलना चाहिए कि समय से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं है । यह समय ही है जो हमें धन, समृद्धि और खुशी प्रदान करता है ।
वक्त अपना है तो सब कुछ अपना है यह सोच मनुष्य को स्वार्थी और आत्म केंद्रित भावना से घेर लेती है । इस प्रकार की सोच केवल अपना ही विकास चाहती है अपनी ही उन्नति चाहती है और पर- कल्याणकारी भावना से सदैव वंचित रहती है ।
शीला सिंह,
बिलासपुर ,हिमाचल प्रदेश ।🙏
No comments:
Post a Comment